बरहज। उग्रसेन सेतु पर बड़ा होल होने से आवागमन प्रभावित है। दोपहिया वाहनों को छोड़ अन्य सभी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। इससे राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सबसे अधिक परेशानी दिव्यांगों, महिलाओं और बच्चों को उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
पिछले सात दिन से पुल पर आवागमन बाधित है। पुल के दोनों तरफ वाहन खड़े कर सवारियां उतारी और बैठाई जा रही हैं। लोगों को मजबूरी में पैदल पुल पार करना पड़ रहा है। वहीं, दोपहिया वाहन चालक सवारियां बैठाकर पुल पार करा रहे हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।