फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जमीन के विवाद में चले ईंट-पत्थर, चाकू से हमले का आरोप

Mon, 06 Apr 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- तरकुलवा थाना क्षेत्र के मुंडेरा गांव का मामला
विज्ञापन

- पुलिस ने दोनों पक्ष से एक-एक को हिरासत में लिया

तरकुलवा। थाना क्षेत्र के मुंडेरा गांव में सोमवार सुबह जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बड़ा की दोनों ओर से लाठी-डंडों और ईंट-पत्थर चलने लगे। घटना में तीन लोग घायल हो गए। एक पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर चाकू से हमले का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों पक्षों से एक-एक लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।
मुंडेरा गांव की दलित बस्ती में सुबह दस बजे के करीब जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमला शुरू कर दिया। आरोप है कि, इस बीच एक पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे चाकू उसके पेट से सटकर निकल गया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष ने भी लाठी-डंडे से हमला करने का आरोप लगाया है। हालांकि, इस घटना में चाकू से हमला हुआ है या नहीं इसे लेकर कई तरह की बातें कही जा रही हैं। बहरहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है। उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों से एक-एक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष संजय ने बताया कि मारपीट हुई है। चाकू चलाने का आरोप सत्य प्रतीत नहीं हो रहा। दोनों पक्षों से एक-एक लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें