फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वारदात की जगह एक मोबाइल नंबर एक्टिव मिला, संदिग्धों से पूछताछ

Mon, 06 Apr 2026 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- खेत की रखवाली करने गई महिला का शव मिलने का मामला, मोबाइल नंबर की सीडीआर खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन

- परिजनों ने जताई हत्या का आशंका



भागलपुर। सरयू नदी की रेत में सब्जी के खेत की रखवाली कर रही महिला का शव रविवार की शाम खेत की झोपड़ी में संदिग्ध हालात में मिला था। चेहरे व पैर पर चोट के निशान थे। सोमवार को परिजनों ने हत्या कर शव झोपड़ी में रखने की आशंका जताते हुए अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस शक के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है। वहीं, पुलिस को घटनास्थल पर एक मोबाइल नंबर एक्टिव मिला है। उस नंबर की पुलिस सीडीआर खंगाल रही है।
बता दें कि, मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर कस्बा निवासी शजमा (50) रोज की तरह रविवार को भी सब्जी की खेत की रखवाली करने सरयू नदी के किनारे गई थी। देर शाम उसका शव खेत में बनी झोपड़ी में मिला। शव मिलने की सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन में जुट गई। दूसरे दिन शजमा के बेटे साहिल ने अज्ञात के खिलाफ हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। दोपहर में पुलिस ने कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए उठाया है। हालांकि, घटना से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण सुराग अब तक पुलिस के हाथ नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि वारदात का खुलासा करने के लिए सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।


बेटा बोला- किसी से नहीं थी दुश्मनी
शजमा के बेटे साहिल ने बताया कि किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। मां खेत की रखवाली करने रोज की तरह नदी तट पर गई थी। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। छोटी बेटी शबनम ने मां के कातिलों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग पुलिस प्रशासन से की। इस घटना में शक की सुई सब्जी की खेती करने वालों पर ही घूम रही है। पुलिस इसके आधार पर भी कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा मोबाइल नेटवर्क सर्विलांस का भी सहारा ले रही है। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच के दौरान वारदात स्थल पर एक मोबाइल नंबर एक्टिव मिला है। पुलिस इसकी भी सीडीआर खंगाल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें