फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ऑडिट के नाम पर ग्राम प्रधान से मांगी रिश्वत, ऑडियो वायरल

Fri, 11 Aug 2023 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। ग्राम सभा में कराए गए विकास कार्यों की जांच के नाम पर ग्राम प्रधान से रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल हुआ है। वायरल ऑडियो में ग्राम सचिव और एडीओ पंचायत ग्राम प्रधान से ऑडिट कराने को 30 हजार रुपये की मांग करते सुने जा रहे हैं। शिकायत पर डीपीआरओ ने जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है। इस ऑडियो की सत्यता की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।
विज्ञापन

भटनी के रामपुर गांव के ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव का ऑडियो इन दिनों जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में सचिव ग्राम प्रधान से गांव में होने वाले ऑडिट के नाम पर तीस हजार लगने की बात कह रहा है। इसपर सहमति नहीं होने पर सचिव एडीओ पंचायत से पुष्टि भी कराता है। मामले में बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान ने डीपीआरओ से इसकी शिकायत की। डीपीआरओ ने जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। बीडीओ भंजन लाल पटेल ने कहा कि शिकायत मिली है मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें