लार रोड। थाना क्षेत्र के भेड़िहरा टोला स्थित देवामठ के शिव मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया। मंदिर के बरामदे में लगा पीतल का घंटा चोरी हो गया। मंदिर के सेवादार शिवधार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शिवधार के अनुसार, वह कुछ दिन पहले किसी काम से बाहर गए थे। मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा पर मठ लौटे तो मंदिर से घंटा गायब मिला। उन्होंने अन्य सेवादारों और पुजारियों से पूछताछ की मगर कोई जानकारी नहीं मिली। थानाध्यक्ष ने प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि की है। संवाद