फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अनुसूचित जाति के पात्र परिवारों को आर्थिक सहायता देने पर मंथन

Sat, 26 Oct 2024 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में योजना के सफल क्रियान्वयन के बारे में विस्तृत चर्चा हुई। योजनान्तर्गत अत्याचार से प्रभावित अनुसूचित जाति के व्यक्तियों या परिवारों को आर्थिक सहायता भारत सरकार की नियमावली के अन्तर्गत न्यूनतम एक लाख रुपए से लेकर अधिकतम आठ लाख पच्चीस हजार रुपए तक की आर्थिक सहायता विभिन्न प्रकार की घटना की प्रकृति, धारा के आधार पर उपलब्ध करायी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सलेमपुर सांसद के प्रतिनिधि रामप्रकाश यादव, सदर विधायक के प्रतिनिधि नवीन सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला दिव्यांजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं समिति के नामित सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें