फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ननिहाल में खेलने निकले बालक की पोखरी में डूबने से मौत

Mon, 26 Oct 2026 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर रामगुलाम टोला मोहल्ले में रविवार की शाम पोखरी में डूबने से बालक की मौत हो गई। वह दशहरा की छुट्टी में ननिहाल आया था।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने जाल की मदद से बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी बृजेश वर्मा का 10 वर्षीय बेटा अंश वर्मा देवरिया के रामगुलाम टोला मोहल्ले में दुर्गा वर्मा के घर ननिहाल आया था। शाम करीब चार बजे वह अन्य बच्चों के साथ खेलते हुए बेरमहिया पोखरी के किनारे पहुंच गया। इसी दौरान पैर फिसलने से पानी में गिर गया।
विज्ञापन

अंश को डूबता देखकर साथ मौजूद बच्चों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग जुट गए। कोतवाली के इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें