फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: राजकीय बाल गृह से बालक लापता

Thu, 18 Jun 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर स्थित राजकीय बाल गृह (बालक) से 12 वर्षीय बालक विकास मंगलवार की सुबह करीब 8:30 बजे अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, राजकीय बाल गृह (बालक) के प्रभारी अधीक्षक रामकृपाल कुशवाहा ने सदर कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाल गृह में रह रहा विकास मंगलवार सुबह से लापता है। संस्थान स्तर पर उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर बालक की तलाश शुरू कर दी है। उधर घटना के बाद राजकीय बाल गृह की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
सदर कोतवाली पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही संभावित स्थानों पर खोजबीन कर रही है। कोतवाल राकेश कुमार राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर बालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें