फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लड़के को घुमाने से मना करने पर पीटा

Sat, 16 May 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के सिकटिया गांव में लड़के को घुमाने ले जाने से मना करने पर कुछ लोगों ने एक परिवार के साथ मारपीट की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी रीना देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही प्रवीण कुमार और अंकित यादव उनके बेटे को घुमाने ले जा रहे थे। जब उन्होंने विरोध किया तो दोनों गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर दोनों ने लोहे की रॉड और डंडे से उनके पति पर हमला कर दिया। इससे उनके हाथ और सिर में गंभीर चोटें आईं।
शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचीं उनकी बेटियों को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि घटना के दौरान परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर प्रवीण कुमार और अंकित यादव पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें