फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मां के इलाज के नाम पर उधार लिए 2.25 लाख रुपये...वापस मांगने पर मिल रही जान से मारने की धमकी

Thu, 19 Feb 2026 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर के मालवीय रोड स्थित एक बर्तन दुकानदार से एक व्यक्ति ने मां के इलाज के नाम पर 2.25 लाख रुपये उधार लिए थे। अब वापस मांगने पर वह जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने बुधवार को एसपी संजीव सुमन से मुलाकात कर शिकायती पत्र देकर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के भीमपुर निवासी मेराज अंसारी पुत्र मोहम्मद फकरूद्दीन ने एसपी संजीव सुमन को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि मालवीय रोड स्थित उनकी बर्तन की दुकान पर देवरिया खास निवासी एक व्यक्ति का आना-जाना था। इससे दोनों के बीच अच्छी जान-पहचान हो गई थी। आरोप है कि 23 सितंबर 2022 को आरोपी ने अपनी मां की गंभीर बीमारी से ग्रसित होने की बात कहकर इलाज के लिए 50 हजार रुपये उधार मांगे। पीड़ित का कहना है उसने अपने एचडीएफसी बैंक खाते से आरोपी के खाते में 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी ने अलग-अलग किस्तों में कुल 2.25 लाख ले लिए। जब पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने बताया कि पैसा कारोबार में लगा दिया है और मिलने पर लौटा देगा।
आरोप है कि कुछ दिन पहले फोन पर रुपये मांगने पर आरोपी ने गाली-गलौज की और गाड़ी से कुचलकर जान से मारने की धमकी दी। इससे वह और उनका परिवार भयभीत है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने सदर कोतवाल को दोनों पक्ष को बुलाकर मामले का निस्तारण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें