बूथ स्तर पर संगठन को बनाएं मजबूत : सुयश मणि
बैतालपुर। स्थानीय विकास खंड के बरारी न्यायपंचायत के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को बरारी गांव स्थित ठाकुर मंदिर प्रांगण में हुई। इसमें कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस पूर्वी जोन के चेयरमैन सुयश मणि त्रिपाठी ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत करने की जरूरत है। इसके लिए गांव-गांव कार्यकर्ता बनाने के उद्देश्य से कांग्रेसजनों को जी-जान से लगना होगा। कहा कि प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों, बढ़ते अपराध, बेतहाशा महंगाई, भ्रष्टाचार से आम जनमानस बेहाल, परेशान और हताश है। ऐसे में जनता कांग्रेस को आशा भरी निगाहों से देख रही है। कार्यकर्ताओं के बल पर प्रियंका गांधी के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव कांग्रेस का होगा। बैठक में अंकुर मिश्रा को न्यायपंचायत अध्यक्ष मनोनीत किया गया। अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने की तथा संचालन भरत मणि ने किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष आनंददेव गिरी, कपिलमुनि तिवारी, मुकुंद भास्कर मणि, भरत मणि त्रिपाठी, रामप्रवेश सिंह, मनोज मणि, विश्वकर्मा, पारस चौहान, सुबाष राय, महेंद्र अंबेडकर, अनिल मणि गुल्लू, धर्मेंद्र यादव, विद्यासागर चौहान, कृष्णचंद्र दीक्षित, विनोद मणि, कृतनाथ मणि, बालजीत मणि, श्रीनिवासन मणि, रामशरण मणि, रामाज्ञा प्रसाद आदि मौजूद रहे।
सत्ता के मद में चूर है भाजपा : कौशल
बरहज/मईल। क्षेत्र के तेलियां कला और पनिका गांव में रविवार को आयोजित कांग्रेस संगठन सृजन बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी सचिव कौशल तिवारी ने कहा कि सरकार सत्ता के मद में चूर है। अपनी मांगों को लेकर किसान सर्द मौसम में सड़क पर आंदोलनरत हैं। लेकिन सरकार के कानों तले जूं तक नहीं रेंग रही है। जो 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के ताबूत का आखिरी कील साबित होगा। उन्होंने आगामी चुनावों को लेकर न्याय पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने की अपील की। कार्यक्रम को विनोद तिवारी, रामजी गिरी, सुनील कुमार, दीनदयाल प्रसाद, व्यास दूबे आदि ने संबोधित किया। इस दौरान प्रेमलाल भारती, मुजफ्फर हुसैन मंसूरी, वीरेंद्र पांडेय, प्रियंबद शुक्ल, रमेश भारती, सुरेंद्र प्रसाद, विंध्येश्वरी आदि मौजूद रहे।
प्रदेश महासचिव रविवार को भागलपुर ब्लॉक के पनिका, तेलियां कला व अंडिला में कांग्रेस के न्याय पंचायत संगठन सृजन अभियान को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि आज देश का अन्नदाता अपने अधिकार के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहा है। लेकिन यह सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है। बिना कांग्रेस के इनका भला नहीं होगा। पूर्व प्रदेश सचिव रामजी गिरी ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कांग्रेस का अभियान गांव गांव चल रहा है। कार्यकर्ता के बल पर अगली लड़ाई कांग्रेस लड़ेंगी। जिला महासचिव दीनदयाल प्रसाद ने कहा कि जनता भाजपा की हकीकत जान चुकी है। अब वह इससे मुक्ति चाहती है। कार्यक्रम को ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमलाल भारती, व्यास दूबे, विनोद तिवारी, रमेश भारती, वीरेंद्र पांडेय, लाल साहब सिंह, पियंबद, बदरे आलम आदि ने संबोधित किया।