फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: परिषदीय स्कूलों में अब तक नहीं पहुंचीं किताबें

Thu, 07 May 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। परिषदीय स्कूलों में अभी तक सभी पुस्तकें बच्चों को नहीं मिल सकी हैं। इससे पठन पाठन प्रभावित हो रहा है। हालांकि बेसिक शिक्षा विभाग पुस्तकों को स्कूलों तक पहुंचाने के लिए प्रयत्नशील है।
विज्ञापन

जिले के परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक सत्र के प्रथम दिन से ही पुस्तकें उपलब्ध कराना था। इसके लिए समय से टेंडर होने के बाद जिले में आपूर्ति भी हो गई।
लेकिन गोदाम से लेकर स्कूलों तक पुस्तकों सफर तय करने काफी समय लग रहा है। एक महीने सात दिन बीतने के बाद भी नए सत्र में सभी पुस्तकें बच्चों को उपलब्ध नहीं हो सकी हैं। खासकर ऊर्दू माध्यम से पढ़ने वाले बच्चों को एक पुस्तक छोड़कर कोई अन्य पुस्तक नहीं मिली है। वहीं किसी भी कक्षा के बच्चों को वर्कबुक अभी तक नहीं मिल सकी है, जिससे वह अपनी पढ़ाई का अभ्यास कर सकें।
विज्ञापन

इसके अलावा कुछ विद्यालयों में कक्षा एक की गणित के अलावा कक्षा एक व दो की कोई पुस्तक बच्चों को नहीं मिली है। वहीं कक्षा चार की हिन्दी की पुस्तक बच्चों को न हीं मिली हैं। बीएसए अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पुस्तकें विद्यालयों को भेजी जा रही हैं। इसे शीघ्र ही सभी विद्यालयों तक पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें