फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लोक अदालत सुलह-समझौते का सशक्त माध्यम, कराएं निस्तारण

Thu, 07 May 2026 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु बृहस्पतिवार को दीवानी न्यायालय परिसर से जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर जिला जज धनेंद्र प्रताप सिंह ने रवाना किया। प्रचार वाहन लोक अदालत के बारे में जागरुक करेगा। इसका आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कर रहा है।
विज्ञापन

जिला जज धनेंद्र प्रताप सिंह ने कहाकि जागरुकता वाहन लोक अदालत की सफलता में कारगर साबित होगा। उन्होंने कहा कि लोक अदालत सुलह समझौते का सशक्त माध्यम है, जिसके लिए आम जनमानस अपने सुलहनीय वादों को निस्तारित कराएं।
वहीं छोटे फौजदारी मामलों में अपने जुर्म स्वीकार करके अपना वाद समाप्त करा सकते हैं। जिला जज ने आगे कहाकि न्याय चला निर्धन के द्वार के उद्देश्य को अपनाकर प्रचार वाहन के द्वारा गरीबों को सुलभ व सस्ता न्याय दिलाने व विधिक जानकारी के साथ-साथ राष्ट्रीय लोक अदालत मे निस्तारित होने वाले वादों के संबंध में जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जगन्नाथ द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु समस्त न्यायिक अधिकारी व सम्बन्धित विभाग से एक साथ आगे आने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि प्रचार वाहन के द्वारा आम जनमानस को अपने मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में नियत कर उसे निस्तारित करने हेतु जागरूक किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में धारा 138 एन0आई0एक्ट, बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, पारिवारिक वाद, श्रम, भूमि अधिग्रहण वाद, विद्युत, जल एवं सर्विस से संबंधित मामलें, राजस्व एवं सिविल वाद एवं प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण किया जाना हैं। इस अवसर पर परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश बद्री विशाल पाण्डेय, मोटर दावा दुर्घटना अधिकरण के पीठासीन अधिकारी इफ्तिखार अहमद, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रज्ञा सिंह आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें