अगस्त को महाराजगंज के परतावल में मिली थी युवक की बाइक
परिजनों ने प्रेम-प्रसंग में हत्या का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। क्षेत्र के राजगद्दी वार्ड निवासी 24 वर्षीय दिलीप कुमार मद्धेशिया 12 अगस्त को घर से निकला था, मगर लौटकर नहीं आया। उसका शव 15 अगस्त को कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मसूरगंज नहर में उतरायी मिली।
इससे पहले 13 अगस्त को उसकी बाइक महाराजगंज जिले के परतावल में नहर किनारे मिली थी। परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि प्रेम प्रसंग के चलते उसे बुलाकर हत्या कर दी गई और शव नहर में फेंक दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार, नौ अगस्त को बहनों से राखी बंधवाकर दिलीप 12 अगस्त को बाइक से घर से निकला। देर रात तक जब वह नहीं लौटा और फोन भी बंद मिला तो परिवार वालों की चिंता बढ़ गई। 13 अगस्त को महाराजगंज के परतावल में नहर किनारे उसकी बाइक मिली थी। परिवार वालों ने 14 अगस्त को परतावल थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। अभी परिजन खोजबीन में जुटे ही थे कि 15 अगस्त को उसका शव नहर मिलने की सूचना मिली।
परिवार वालों का कहना है कि दिलीप का दो-तीन साल से परतावल क्षेत्र की एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दिलीप दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। पिता रमाशंकर मद्धेशिया और मां उर्मिला देवी समेत भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल पाएगा।