फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घर से लापता महिला का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

Mon, 13 Jul 2026 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। थाना क्षेत्र के बनकटा तिवारी गांव से लापता बुजुर्ग महिला का शव सोमवार को उसका गांव के पास रेलवे ट्रैक पर मिलने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई। परिजन ने महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात कही है।
जानकारी के अनुसार, बनकटा तिवारी गांव निवासी धनुरी देवी (70) अस्वस्थ थीं। उनका इलाज गोरखपुर के एक चिकित्सक के यहां चल रहा था। परिजन के अनुसार, वह रविवार की सुबह अचानक घर से लापता हो गई थीं। काफी खोजबीन के बावजूद उनका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

सोमवार को उसका गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक बुजुर्ग महिला का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
शिनाख्त के बाद शव की पहचान धनुरी देवी के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। बेटे अरविंद यादव, लालमुन्ना यादव, समुंद्र यादव आदि परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी मनोज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें