फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नहर में मिला युवती का शव, नहीं हो पाई शिनाख्त

Sun, 13 Jul 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी देसही देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के रामपुर चंद्रभान गांव के पास शनिवार की सुबह मुख्य नहर में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर स्थानीय लोगों के अलावा कई गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने लोगों के सहयोग से शव को नहर से निकलवाया।
विज्ञापन

शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। उधर, सूचना मिलते ही मौके पर एडिशनल एसपी अरविंद वर्मा औ और सीओ सिटी संजय रेड्डी ने पहुंचकर लोगों से जानकारी जुटाई।
थाना क्षेत्र के रामपुर चंद्रभान गांव के बीच से हाटा रजवाहा की मुख्य नहर डुमरी की ओर निकली है। शनिवार की सुबह करीब पांच बजे लोगों को पकड़ी बुजुर्ग गांव की ओर से नहर में पानी के बहाव के साथ युवती का शव बहकर आते हुए दिखाई दिया।
रामपुर चंद्रभान गांव स्थित पंचायत भवन के पास शव झाड़ में फंस गया। लोगों के शोर मचाने पर मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने की कोशिश की, मगर कामयाबी नहीं मिल सकी। युवती काले रंग की सलवार सूट पहने थी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ सरोज ने बताया कि युवती का शव नहर में मिला है। उम्र 25 वर्ष है। शव तीन दिन पहले का हो सकता है। शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं दिखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें