देवरिया। सदर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर के पास शनिवार सुबह करीब आठ बजे रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत होने की आशंका है।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक से सूचना मिलने पर दरोगा राजीव सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों से पूछताछ की मगर शव की पहचान नहीं हो सकी। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है। एसओ जीआरपी पंकज यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद