फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तीन दिन से बंद मकान में मिला युवक का शव

Mon, 23 Nov 2026 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मईल। थाना क्षेत्र के बरठी बाबू गांव में शनिवार की रात एक युवक का शव तीन दिन से बंद उसके मकान के अंदर मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बरठी बाबू गांव निवासी संजय पांडेय अपने मकान में अकेले रहते थे। वह ट्रेनों में घूमकर लोगों से मांगकर अपना जीवनयापन करते थे। पिछले तीन दिन से उसका घर बंद था। शनिवार की रात पड़ोसियों को उनके घर से दुर्गंध आने का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा खुलवाया तो अंदर संजय पांडेय का शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।इस संबंध में सीओ राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें