देवरिया। बरहज क्षेत्र के मोहरा-बैरियां घाट पर निर्माणाधीन पुल के पास शनिवार की देर शाम राप्ती नदी में एक किशोर का शव उतराया मिला। उसकी पहचान गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र के राजी जगदीशपुर गांव निवासी रवि (17) पुत्र गोपाल निषाद के रूप में हुई।
सूचना पर पहुंची मदनपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि रवि उधवलिया घाट पर मूर्ति विसर्जन के दौरान डूब गया था। परिजन ने उसकी तलाश सेमरा पुल के पास भी की थी। पुलिस ने परिजन को सूचना दे दी है। सीओ रुद्रपुर राजेश कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद