फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सरयू नदी पर नाव का संचालन बंद...यात्री परेशान

Thu, 15 Jan 2026 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। नगर स्थित सरयू नदी के रास्ते संचालित होने वाली बोट का संचलन बंद हो गया है। इससे सरयू के रास्ते आवागमन करने वाले यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई है।
विज्ञापन

लोग जान जोखिम में डालकर छोटी नाव से यात्रा कर रहे हैं। इससे यात्रियों की जेब ढीली हो रही है। हालांकि विभाग की ओर से दोनों पावर वार्ज बोट के चलाए जाने की कवायद की जा रही है।
सरयू नदी तट पर पीडब्ल्यूडी द्वारा दो पावर वार्ज बोट के जरिये आवागमन सुलभ कराया जाता है। बृहस्पतिवार को मकर संक्रांति त्योहार को लेकर दोनों तरफ से यात्रियों का रेला था। बताया जा रहा है कि भीड़ के चलते नाव की व्यवस्था नाकाफी साबित हो रही थी। जबकि एक छोटी नाव लोगों को एक छोर से दूसरी तरफ ले जा रही थी। जहां एक ओर विभाग द्वारा नाव चलाए जाने की बात कही जा रही है। वहीं कुछ लोग नाव का संचलन बंद होने की शिकायत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के अनुसार नाविक द्वारा मनमाना किराया वसूला जा रहा था। नदी घाट पर जुटी भीड़ ने नाव आने का काफी देर तक इंतजार किया लेकिन नाव के न पहुंचने पर लोग उग्र हो गए। यात्रियों ने नाव मुहैया कराने को लेकर बवाल काटा। जेई अखिलेश कुमार ने बताया कि फिलहाल दो नाव लगाए गए हैं। छोटी नाव के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें