फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बोट का संचलन बंद, किया प्रदर्शन

Sun, 29 Nov 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। सरयू नदी में पीडब्ल्यूडी की ओर से संचालित पॉवर वार्ज बोट का संचलन बंद होने से आवागमन को लेकर लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। शनिवार को नदी तट पर नाराज लोगों ने नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

हालांकि, पॉवर वार्ज बोट के नाविक तीन माह से मानदेय नहीं मिलने का रोना रो रहे थे। पीडब्ल्यूडी की ओर से लोगों के आवागमन के लिए तीन पॉवर वार्ज बोट लगाया गया है।
नाविकों ने मानदेय नहीं मिलने पर सुबह अचानक नाव संचलन कर दिया। इससे नदी तट पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
जानकारी होने सपा का प्रतिनिधिमंडल भी पहुंच गया। सभी लोगों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। लोगों के अनुसार पूरे दिन सरकारी बोट का संचलन ठप होने के कारण यात्री छोटी नाव से आवागमन करने पर मजबूर रहे।
विज्ञापन

एसडीएम विकास वर्मा ने बताया कि बोट का संचालन बंद होने की जानकारी नहीं है। इस दाैरान संतराम यादव, संजय निषाद, राहुल निषाद, अनुज निषाद, राहुल सिंह, विक्रमजीत माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें