फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाएं आज से, तैयारियां पूरी

Wed, 15 Mar 2017 10:51 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
परीक्षाएं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
देवरिया। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 16 मार्च यानी आज से शुरू हो जाएगी। नकलविहीन परीक्षा के लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। अति संवेदनशील सात परीक्षा केंद्रों महकमा की खास नजर है। यहां पर खंड शिक्षा अधिकारियों की तैैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन


जिले में 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा के लिए 282 परीक्षा केंद्र बनाएं गए हैं जिसमें 145749 परीक्षा शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल के 76857 जबकि इंटर के 60419 छात्र छात्राएं शामिल हैं। नकल रोकने के लिए पांच सचल दल गठित की गई है। इसके अलावा 30 सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं जो परीक्षा शुरू होने से लेकर समाप्ति तक परीक्षा केंद्रों में निगरानी करेंगे।

उधर, परीक्षा केंद्रों में सीटिंग प्लान तैयार कर ली गई। क्लॉस रूम में डेस्क स्लिप चस्पा कर दी गई। कुछ परीक्षा केंद्रों में प्रश्न पत्रों के सील की जांच की गई। ऑलमारी में रखे सीलबंद लिफाफा की निगरानी बढ़ दी गई। जांच पड़ताल में सब कुछ दुरुस्त मिला। इसके बाद केंद्र व्यवस्थापकों ने राहत की सांस ली। इसके अलावा छात्रों ने तैयारियों को आखिरी रुप दिया। पेपर कैसा आएगा इसको लेकर छात्र छात्राएं फिक्रमंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें