फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तीन सुपर जोनल, छह जोनल, 26 सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी बाेर्ड परीक्षा

Wed, 12 Feb 2025 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिले में तीन सुपर जोनल, छह जोनल, 26 सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में यूपी बोर्ड की परीक्षा संपन्न होगी। सुपर जोनल में सीडीओ, एडीएम वित्त व राजस्व, मुख्य राजस्व अधिकारी शामिल किए गए हैं। जबकि जाेनल मजिस्ट्रेट में पांचों तहसीलों के एसडीएम व तहसीलदार सदर तैनात किए गए हैं । वहीं 179 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की सूची भी मंगलवार की शाम को जारी कर दी गई। जिला प्रशासन की ओर से भी इस सूची को मंजूरी दे दी गई। सभी को बोर्ड परीक्षा के दौरान इसकी शुचिता व शांतिपूर्ण ढंग से कराने की जिम्ममेदारी सौपी गई है।
विज्ञापन

24 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित होने वाले बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के तहत मंगलवार को जिला प्रशासन की अनुमति के बाद जनपद स्तर पर मानीटरिंग करने के लिए तैनात होने वाले अधिकारियों की सूची जारी कर दी गई। इसके अंतर्गत जिले में तीन सुपर जोनल, छह जोनल, 26 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं, जबकि हर केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की सूची भी जारी कर दी गई है। डीआईओएस शिव नारायण सिंह ने मंगलवार को बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित कर दिए गए हैं। समस्त नामित मजिस्ट्रेट अपने परीक्षा केंद्रों का परीक्षा अवधि में सघन निरीक्षण करते हुए नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराने में सहयोग प्रदान करेंगे। समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट आवंटित सेक्टर में स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण प्रथम व द्वितीय पाली में करेंगे तथा इसे सुचारु रुप से संपन्न कराएंगे। साथ ही प्रतिदिन की निरीक्षण रिपोर्ट भी कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रुम को लिखित रुप से उपलब्ध कराएंगे। प्रश्न पत्राें की गोपनीयता भंग हुई तो इसके जिम्मेदार भी वहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें