फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा: ऑनलाइन फीडिंग का कार्य पूरा, त्रुटियों में 13 नवंबर तक कर सकेंगे सुधार

Sun, 27 Oct 2024 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। जिले में बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के तहत तहसील स्तरीय समिति की ओर से सौपे गए सत्यापन रिपोर्ट को ऑनलाइन फीडिंग करने का कार्य शनिवार को पूरा कर लिया गया। इसके साथ ही अब सबकी निगाहें बोर्ड के अगले कदम की ओर से हो गया है। उधर स्कूल स्तर पर भी परीक्षार्थियों के संबंध में हुई त्रुटियों में तेजी से सुधार कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

जिले में वर्ष 2025 की यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र बनाने के लिए पांचों तहसील क्षेत्रों के एसडीएम के नेतृत्व में बनाई टीम ने चार दिन पहले डीआईओएस कार्यालय को अपनी रिपोर्ट सौप दी थी। इसके बाद कर्मचारी इसकी ऑनलाइन फीडिंग करने में जुटे रहे। शनिवार की शाम तक यह कार्य पूरा कर लिया गया। सह जिला विद्यालय निरीक्षक नीलेश पांडेय ने बताया कि जिले के कुल 553 विद्यालयों ने पिछले दिनों बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र बनाने के लिए संसाधनों की जानकारी ऑनलाइन किया था। इसमें स्कूलों पर कमरे, कक्ष के दोनो तरफ सीसीटीवी कैमरा, बिजली, पानी, नल, शौचालय, आसपास के स्कूलों की दूरी, सड़क से स्कूल की दूरी सहित अन्य जानकारियों को अपलोड किया गया था। डीएम स्तर से इन संसाधनों की हकीकत जानने के लिए पांचों टीमों का गठन किया गया था। टीम की ओर से सौपी गई रिपोर्ट की फीडिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। जिले में परीक्षार्थियों के ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन किया जा रहा है। इनमें जिनके नाम, माता पिता का नाम, शुल्क की रसीद सहित आदि में संशोधन विद्यालय पर 13 नवंबर तक किया जा सकेगा। 16 नवंबर तक जिले से यह सूची बोर्ड को भेज दी जाएगी। इसके बाद संशोधन नहीं हो सकेगा। जीआईसी के प्रधानाचार्य रामकिंकर मिश्र ने बताया कि बोर्ड परीक्षार्थियों के संबंध में जो भी त्रुटियां विद्यालय स्तर पर हुई हैं, उसमें संशोधन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें