फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बोर्ड में खींचा खाका, जिला स्तरीय बैठक न होने से थमे विकास कार्य

Sat, 21 Oct 2023 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में शहर के विकास का खाका खींचा गया तो लगा कि लोगों को कई परेशानियों से निजात मिल जाएगी, लेकिन डेढ़ माह बाद भी जिला स्तरीय कमेटी की बैठक न होने से सभी काम लटके पड़े हैं। टेंडर की स्वीकृति न मिलने के कारण शहर के 37 सड़कों सहित कई महत्वपूर्ण कार्यों पर ग्रहण लगा है। इससे शहर का विकास बाधित हो रहा है। अगर समय से स्वीकृति मिली रहती तो इन सड़कों पर लोगों को हिचकोले नहीं खाने पड़ते।
विज्ञापन

इसी वर्ष मई में शहर की नई सरकार का गठन हुआ। इसके तीन माह बाद दो सितंबर को नगर पालिका बोर्ड की बैठक कर शहर के विकास का खाका तैयार किया गया था। इसमें पेयजल पाइप लाइन विस्तार के लिए 44 प्रस्तावों को बोर्ड की मंजूरी दी गई थी। इसमें 27 वार्डों में 2.56 करोड़ खर्च कर पाइप लाइन का विस्तार कराया जाना है। 15 करोड़ की लागत से सड़क, नाली, पोखरा, पार्क का जीर्णोद्धार किया जाना है। करीब 37 ऐसी सड़कें हैं जिनका निर्माण होना है, जो इस समय जर्जर हो चुकी हैं। थोड़ी सी बारिश में ही इन जगहों पर पानी लग जाता है। बोर्ड की बैठक के बाद सभी कार्यों की निविदा होनी थी। इसकी मंजूरी जिला स्तरीय कमेटी देती है। पर अभी तक मंजूरी न मिलने के कारण कार्य शुरू नहीं हो पाया है, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर नाली और स्लैब उखड़े हुए हैं और लोग समस्या से जूझ रहे हैं।

फतेहपुर कांड का भी पड़ा असर
देवरिया। दो अक्तूबर को रुद्रपुर कोतवाली के फतेहपुर के नरसंहार का असर भी शहर के विकास पर पड़ा है। एक अधिकारी की बातों पर गौर किया जाए तो अक्तूबर के पहले सप्ताह में टेंडर स्वीकृति की बैठक होनी थी, इसी बीच घटना घटित हो गई, जिसके कारण बैठक नहीं हो पाई। इसके बाद 16 अक्तूबर को बैठक तय की गई थी, इसी दिन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन हो गया, जिसके कारण बैठक टल गई। अब नवरात्र की वजह से दिक्कतें आ रही हैं। विभागीय सूत्रों की बातों पर गौर किया जाए तो अब इसी महीने के अंतिम सप्ताह में बैठक कराने का खाका तैयार किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन


पुराने टेंडर के भी अभी कई काम हैं अटके
देवरिया। नगर पालिका के करीब दस ऐसी सड़कें हैं जिनका टेंडर काफी पहले निकल चुका है, लेकिन ठेकेदारों की लापरवाही के कारण अभी तक काम पूरा नहीं हो पाया है। इसको लेकर नगर पालिका ने कुछ ठेकेदारों को नोटिस भी दिया है। लेटलतीफ कार्यशैली के चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। शहर का रामलीला मैदान मार्ग मुख्य मार्ग है। जिसका टेंडर होने के बाद भी अभी तक काम पूरा नहीं पाया है।
-
16 अक्तूबर को बैठक होने वाली थी, लेकिन उसी दिन सपा मुखिया का आगमन होने के कारण टल गई थी। अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में टेंडर स्वीकृति की बैठक होगी। इसके बाद कार्य शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन

- रोहित सिंह, ईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें