भाटपाररानी। सेंट जेवियर्स स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने शनिवार को स्कूल परिसर में दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया। इस पावन पर्व पर स्कूल के निदेशक रितेश चंद्रा एवं शैक्षणिक प्रशासक सीना चंद्रा ने नन्हे मुन्नों के वेश में राम, सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर नर्सरी से कक्षा दो तक के बच्चों ने रामलीला मंचन का आयोजन किया। कक्षा नौवीं से 11वीं तक के छात्रों ने रावण दहन कार्यक्रम की प्रस्तुति कर असत्य पर सत्य की जीत का संदेश दिया। छात्राओं ने महिषासुर वध का मंचन किया, जिससे वातावरण भक्ति मय हो चला था। अंत में निदेशक, शैक्षणिक प्रशासक एवं प्रधानाचार्य राकेश मिश्रा ने सभी शिक्षकों, शिक्षिकाओं और छात्रों को दशहरा पर्व की शुभकामना देते हुए सत्य पर चलने का संकल्प दिलाई।