फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नवलपुर फीडर में ब्लास्ट, 100 गांवों की बत्ती गुल

Mon, 22 Dec 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बिजली सब स्टेशन पर आग लगने के बाद जुटी लोगों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
सलेमपुर। नवलपुर फीडर में सोमवार को अचानक ब्लास्ट हो गया। इससे बिजली निगम के सब स्टेशन में आग लग गई। साथ ही नवलपुर फीडर समेत पांच फीडरों की आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। इससे 100 से अधिक गांव अंधेरे में डूब गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। बिजली निगम के कर्मचारी आपूर्ति ठीक करने का प्रयास कर रहे हैं। इसके ठीक होने में 12 से 16 घंटे का समय लग सकता है।
सलेमपुर सब स्टेशन उपकेंद्र में सोमवार की दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नवलपुर फीडर में अचानक ब्लास्ट हो गया। इससे बिजली निगम के अन्य फीडर से जुड़े केबल में आग पकड़ लिया। इससे परिसर में धुआं फैल गया। धुआं देख वहां मौजूद कर्मचारियों और लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और सब स्टेशन को तत्काल खाली कराया गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। जांच में शॉर्ट-सर्किट के कारण फीडर में ब्लाॅस्ट होने की बात सामने आई। हालांकि बिजली निगम की तकनीकी टीम द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना के चलते नवलपुर, हरैया, तहसील, बीएसएनएल सहित 100 से अधिक गांवों बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। बिजली निगम के एसडीओ आलोक कुमार ने बताया कि फीडर और सब स्टेशन में क्षतिग्रस्त उपकरणों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से आपूर्ति को तत्काल बंद किया गया था। सभी जरूरी मरम्मत कार्य पूरी होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि आग से कार्यालय के कुछ उपकरण को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें