चनुकी। लहलहाती गेहूं की फसल को जोतकर पलटने और मना करने पर लोगों ने पिता-पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने घायल की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। नदौली निवासी रामप्रताप यादव ने कुछ जमीन अपनी पत्नी फुला देवी के नाम से रजिस्ट्री कराई है। उक्त भूमि में गेहूं की फसल बोई गई थी। घायल रामप्रताप ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया कि उनके पड़ोसी हरेराम यादव व विकास यादव, बिट्टू यादव व उनके रिश्तेदार मनीष यादव ग्राम तकिया धरहरा थाना लार ने बोई गई फसल वाले खेत को ट्रैक्टर से जोतवाने लगे। जब मना किया तो पिता-पुत्र की पिटाई कर दी। इस संबंध में चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि चार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद