फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

Mon, 10 Aug 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा में शामिल होते कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही
विज्ञापन
तरकुलवा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत कस्बा में रविवार को तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा बंजरिया मोड़ से शुरू होकर कस्बा की मुख्य सड़क से होकर बालपुर श्रीनगर तक पहुंच कर समाप्त हुई, जहां जनसभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ आदि देशभक्ति से जुड़े नारे विभिन्न नारे लगाए।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं और नागरिकों में देशभक्ति की भावना जागृत करना और राष्ट्र की एकता-अखंडता का संदेश देना है। यह तिरंगा यात्रा संपूर्ण देश में निकाली जा रही है।
इसके माध्यम से देश की आजादी में शहीद हुए देश भक्तों को याद किया जा रहा है, जिनके बलिदान की बदौलत आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं।
इस दौरान पथरदेवा के ब्लॉक प्रमुख सुब्रत शाही, ब्लॉक प्रमुख रामाशीष गुप्ता, जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष दुष्यंत राव, नगर पंचायत अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा, पूर्व मंडल अध्यक्ष जीवन पति त्रिपाठी, राजू भारती, महेश चौहान, पवन पाठक, जयराम राव, सूरज राव, दिवाकर राव, कमलेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें