फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा सप्ताह : भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
बरहज के अनंत आश्रम में प्रधानमंत्री के जन्मदिन से पूर्व साफ-सफाई करते भाजपाई। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
सेवा सप्ताह : भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान
विज्ञापन

देवरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर निकायों में स्वच्छता अभियान चलाया। जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने गौरीबाजार नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान में भाग लिया। उन्होंने कहा कि मोदी ने पीएम बनते ही स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का नारा दिया था। उसे मंत्र मानकर भाजपा कार्यकर्ता आगे बढ़ रहे हैं। जिलाध्यक्ष के साथ संजय सिंह सैंथवार, अजय प्रताप सिंह पिंटू, सुनील निषाद, आदित्य सिंह, रमेश गुप्ता, विरेंद्र मद्देशिया, कर्मवीर सोलंकी, विजय सैनी आदि उपस्थित रहे। भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका के सभी वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाया। रामगुलाम टोला वार्ड में नपाध्यक्ष अलका सिंह ने स्वच्छता अभियान में भाग लेने के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके कार्यकर्ता हमेशा रचनात्मक और सामाजिक काम ही करते है। प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करने के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समर्पित है। स्वच्छता अभियान के जिलाप्रभारी श्रीनिवास मणि त्रिपाठी ने कहा कि देवरिया के सभी नगरीय क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिस उत्साह से स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया है ,वह सराहनीय है। इस दौरान अंबिकेश पांडेय, संजय पांडेय, बंटी जायसवाल, पवन जायसवाल, शेखर आदि उपस्थित रहे। प्रमोद शाही, दीपक वर्मा के नेतृत्व में अमर ज्योति चौराहा, राजेंद्र मल्ल, दुर्गेश नाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में सुभाष चौक, हेमंत मिश्रा, अमरनाथ सिंह के नेतृत्व में राघव नगर, निर्मला गौतम, पवन मिश्रा, संतोष मिश्रा के नेतृत्व में अंबेडकर नगर, अजय कुमार दुबे के नेतृत्व में न्यू कालोनी, संजय तिवारी के नेतृत्व में भटवलिया चौराहा, मंडल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के नेतृत्व में रुद्रपुर नगर पंचायत में, विधायक काली प्रसाद के नेतृत्व में लार नगर पंचायत में , पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव के नेतृत्व में बरियारपुर नगर पंचायत में, मंडल अध्यक्ष दीपक जायसवाल के नेतृत्व में रामपुर कारखाना नगर पंचायत में, मंडल अध्यक्ष बरहज अभयानंद तिवारी के नेतृत्व में बरहज नगर पालिका के सभी वार्डों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा सप्ताह के तहत स्वच्छता अभियान चलाया।
मंडल कमेटी ने चलाया स्वच्छता अभियान
सलेमपुर। भाजपा सलेमपुर मंडल के अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन सेवा सप्ताह पर बुधवार को स्वच्छता अभियान चलाया। जिला कार्यसमिति सदस्य रविशंकर मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सफाई के प्रति वैसे ही सजग हैं। जैसे महात्मा गांधी हुआ करते थे। कार्यक्रम प्रभारी ज्ञान पांडेय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान अजित मिश्र, तारकेश्वर नाथ तिवारी, अशोक कुमार तिवारी, अजय दुबे वत्स, विकास रौनियार, अवधेश मद्देशिया, दीपक श्रीवास्तव, पुरुषोत्तम दुबे, रामा जी गिरी, सुमंत मुनि मिश्र, दयाशंकर तिवारी, बृजेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे। विराजमार में जिलामंत्री अभिषेक जायसवाल, त्रिगुणायक विश्वकर्मा, राघवेंद्र पासवान, पुनीत यादव, मनोज सिंह, पंकज पासवान, विकास गुप्ता, विकास गुप्ता, विजय सिंह, अजय गौतम और विपिन चंद्रा मौजूद रहे। भरथुआ में चौधरी चरण सिंह के प्रतिमा की सफाई की गई। जहां संपूर्णानंद गुप्ता, सुमित मिश्र, अनूप उपाध्याय, इंद्रजीत मौर्य, चेरो में छोटेलाल गुप्ता, धनंजय चतुर्वेदी, बचनदेव गोंड़, विनय पांडेय उपस्थित रहे।
विज्ञापन

भाजपाइयों ने नगर में की साफ-सफाई
भटनी। भाजपाइयों ने नगर के प्रमुख स्थानों पर बुधवार को साफ-सफाई की। स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। भाजपाइयों ने दुर्गा मंदिर, ठाकुरजी कुटी, गांधी चौक, मदरसा व नगर के प्रमुख स्थानों पर साफ-सफाई की। कार्यक्रम संयोजक रोशन जमीर कल्लू, मंडल अध्यक्ष योगेश प्रजापति, विनोद दीक्षित, अशोक गुप्त भोला, शैलेंद्र तिवारी, विजय शंकर मद्देशिया, रमेश चंद्र वर्मा, दीनदयाल तिवारी, प्रतीक मिश्र, राम अवतार कुशवाहा, अभय तिवारी, जयमंगल सिंह, विशंभर नाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर के पांच प्रमुख जगहों पर हुई सफाई
बरहज। नगर मंडल अध्यक्ष अभयानंद तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अनंत आश्रम की सफाई कर अभियान की शुरुआत की। सभी ने पंडित रामप्रसाद बिस्मिल की समाधि स्थली, अभय-राघव मंदिर, बाल हनुमान मंदिर आदि जगहों की सफाई की। अनंत आश्रम पीठाधीश्वर आंजनेय दास ने कहा कि कोरोना महामारी को हराने में स्वच्छता की अहम भूमिका है। अभियान में अमर सिंह, अशोक कुमार सोनकर, विनय मिश्र, अर्जुन कुमार भारती, विशाल जायसवाल, परमहंस चौरसिया, प्रकाश गुप्ता, विजय निषाद, रमेश त्रिपाठी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें