फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बैनामा की जमीन की पैमाइश न होने पर भड़के भाजपाई

Mon, 22 Dec 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडल अध्यक्षों ने सोमवार को तहसील पहुंचकर तहसीलदार अलका सिंह से मुलाकात की। लेखपाल और राजस्व निरीक्षक पर भू-स्वामी को जानबूझकर परेशान करने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत पत्र दिया।
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार ने लेखपाल और राजस्व निरीक्षक को अपने दफ्तर बुलाकर फटकार लगाते हुए तत्काल पैमाइश करने का निर्देश दिया। ऐसा नहीं करने पर खुद मौके पर जाने की बात कही, जिसके बाद भाजपाई लौट गए।
भाजपा मझौली राज मंडल अध्यक्ष अविनाश मिश्र चंचल ने बताया कि चार वर्ष पूर्व मझौली राज के भाजपा कार्यकर्ता विजय साहनी ने एक व्यक्ति से जमीन का बैनामा कराया था। जमीन की खारिज दाखिल की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है, इसके बावजूद अब तक लेखपाल और राजस्व निरीक्षक द्वारा जमीन की पैमाइश नहीं की गई।
विज्ञापन

पैमाइश न होने के कारण जब भू-स्वामी जमीन पर जाता है तो आसपास के लोग विरोध करने लगते हैं, जिससे विवाद की स्थिति बनी हुई है। इस मामले को लेकर मंडल अध्यक्ष लार बृजेश मिश्र ने कहा कि तहसील में कुछ लेखपाल और राजस्व निरीक्षक जानबूझकर किसानों और जमीन मालिकों को परेशान कर सरकार की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें