देवरिया। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले के विभिन्न क्षेत्र में फटाखे फोड़कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।
सलेमपुर बस स्टैंड पर भाजपा नेता अशोक पांडेय के नेतृत्व में जटाशंकर दूबे, राजीव मिश्र, राजन प्रधान, उमाकांत मिश्र, शिवाकांत तिवारी, हाकिम सिंह, अभिषेक जायसवाल, मंडल अध्यक्ष पुनीत यादव, चंचल मिश्र ने पटाखा फोड़ एक दुसरे को मिठाई खिलाई।
इसी प्रकार सोहनाग रोड में पूर्व ब्लाॅक प्रमुख राजेश सिंह मंटू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखा फोड़कर जीत की जश्न मनाई।
भागलपुर संवाद के अनुसार, भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश चंद्र जयसवाल के नेतृत्व में शिवशंकर जायसवाल, दीन बंधु सिंह, आनंद मिश्रा, सुनील कुमार पांडेय, शिवजी जायसवाल, ऋषि सिंह, जयप्रकाश सिंह, संजय पाण्डेय, जीऊत साहनी, शिव प्रताप सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। मईल संवाद के अनुसार चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंडल अध्यक्ष कन्हैया तिवारी के नेतृत्व में राजीव नगर में मिठाई बांटी।
इस दौरान अखिलेश पाण्डेय, यशवीर सिंह, राकेश सिंह, मृतुन्जय कुशवाहा, अशोक सिंह, भानु सिंह, रविशंकर तिवारी, हरिशंकर सिंह, शंभु जायसवाल आदि उपस्थित रहे। वहीं पथरदेवा के बरवामीर छापर में बिहार में भारतीय जनता पार्टी एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर भाजपा नेता नीरज वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। इस दौरान देसाई मंडल अध्यक्ष उमापति सिंह, बरवामीर छापर के प्रधान डॉ. विष्णु कुशवाहा, मंडल महामंत्री संजय कुशवाहा, बबलू मधेशिया, संतोष वर्मा, सोनू वर्मा मौजूद रहे।