फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ितों से मिलकर जाना हाल

Wed, 13 Jul 2016 10:18 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
बसंतपुर गांव में पहुंचे भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। क्षेत्र के बसंतपुर गांव में बारातियों को एक समुदाय की ओर से पीटे जाने की जानकारी मिलने पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों से हाल जानने के बाद थाने में पहुंचकर मुकदमे के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन



एसओ ने केस दर्ज कर लेने की बात कही। मामला दो संप्रदायों के बीच का होने की वजह से तीन थानों की पुलिस गांव में पहुंच गई थी। बाद में पीएसी को रास्ते से लौटा दिया गया। बसंतपुर गांव में ध्रुप सिंह के घर मंगलवार की रात आई बारात में एक संप्रदाय के लोगों ने दूल्हे समेत बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था। पुलिस ने किसी तरह से शादी की रस्म पूरी कराई।

दूल्हे का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। सूचना मिलने पर भाजपा के पूर्व प्रदेश सूर्यप्रताप शाही बुधवार की शाम को गांव में पहुंचे। चूंकि मामला दो संप्रदायों के बीच का था। इसलिए गांव में तीन थानों की पुलिस के साथ ही सीओ पहुंच गए थे। पीएसी भी बुलाई गई थी, लेकिन स्थिति सामान्य देखकर उसे रास्ते से लौटा दिया गया।
विज्ञापन


गांव में पीड़ितों से हालचाल पूछने के बाद वह रामपुर कारखाना थाने पहुंचे। उन्होंने एसओ से इस संबंध में बात की। एसओ मृत्युंजय पाठक ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। रात से ही पुलिस उस मामले में लगी हुई है। इस दौरान उनके साथ दीपक मिश्रा, पुरुषोत्तम नारायण, रामअशीष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें