फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर में गांव-गांव निकली भाजपा की तिरंगा यात्रा

Thu, 18 Aug 2016 10:50 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव घूमकर क्रांतिकारियों की वीरगाथा को लोगों के बीच सुनाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी की तिरंगा यात्रा तीसरे दिन बृहस्पतिवार को गांवों में पहुंची। कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव घूमकर क्रांतिकारियों की वीरगाथा को लोगों के बीच सुनाया।
विज्ञापन


इस दौरान लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाए। भाजपा नेता अनिल पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ता पचलड़ी चौराहे से तिरंगा यात्रा लेकर निकले। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में रुद्रपुर के क्रांतिकारियों ने खून बहाया है। जिससे यहां के लोग अपने को गौरवान्वित महसूस करते हैं।

शहीदों की कुर्बानियों को भुलाया नहीं जा सकता। वर्तमान पीढ़ी को शहीदों के बारे में बताना जरूरी है। अपने अतीत को भूलने वालों की नींव कमजोर हो जाती है।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने पिड़रा, रतनपुर, हौलि बलिया, विशुनपुर बगही, गौनरिया, करौता, मांगाकोड़र, ईश्वरपुरा, बैदा, पचरुखा, करहकोल, बेलवा दुबौली आदि गांवों में तिरंगा यात्रा निकाली। इस अवसर पर रामजतन पुजारी, दिनेश पांडेय, रामसुधारे पासवान, हेंमत उपाध्याय, पंकज सिंह, अनिरुद्ध चौधरी आदि  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें