फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर-बस्ती मंडल में 6683 आवास का लक्ष्य

Thu, 18 Aug 2016 10:44 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
वास्‍तुु - फोटो : home vastu
विज्ञापन
पवन कुमार मिश्र
विज्ञापन

देवरिया। विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश सरकार गरीबों को लोहिया आवास योजना का लाभ देने जा रही है। प्रदेश सरकार ने लोहिया आवास योजना लक्ष्य तय कर दिया है। सूबे के 75 जिलों में 57585 आवास बनाए जाएंगे। गोरखपुर-बस्ती मंडल में 6683 आवास बनेंगे। इसमें कुशीनगर में सर्वाधिक 1127 और संतकबीरनगर में सबसे कम 798 आवास का लक्ष्य रखा गया है।

आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग ने पांच अगस्त को वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए लोहिया आवास के लक्ष्यों के निर्धारण का प्रस्ताव उपलब्ध कराया था। जिस पर शासन ने अपनी मुहर लगा दी है। ग्राम्य विकास विभाग की सचिव वी हेकाली झिमोमी ने बुधवार को शासनादेश जारी कर मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों और मुख्य विकास अधिकारियों को इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गोरखपुर-बस्ती मंडल में कुल 6683 आवासों का लक्ष्य रखा गया है। इसमें 10 फीसदी आवास जिलाधिकारी कोटा के रूप में सुरक्षित रहेगा। कुल लक्ष्य में अनुसूचित जाति के लिए 23.5 फीसदी और अल्पसंख्यकों के लिए 20 फीसदी लक्ष्य आरक्षित किया गया है। बाकी में अन्य लाभार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें