भाटपाररानी। नगर के फुलवरिया रोड स्थित एक विद्यालय परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को हुई। इसमें संगठन सृजन अभियान को समय पर पूरा करने की रणनीति तय की गई।
इस दाैरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष केशवचंद यादव ने कहा कि बिहार में राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही वोट अधिकार यात्रा की सफलता से भाजपा हतोत्साहित है। उन्होंने आरोप लगाया कि पटना स्थित कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम पर हमला भी इसी कारण हुआ है।
जिला उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र पांडेय ने कहा कि कांग्रेस पूरे देश में संगठन की मजबूती के लिए संगठन सृजन अभियान चला रही है।
इस दौरान जिला महासचिव जगरनाथ यादव, ब्लॉक अध्यक्ष कन्हैया कुशवाहा, बृजेश यादव, धर्मवीर भारती, सलीम अली, राजकिशोर यादव, ध्रुव प्रसाद आर्य, जितेंद्र यादव, जेपी यादव, केदार यादव आदि माैजूद रहे।