फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भाजपा वोट चोरी कर रही, आतंकी देश में जगह जगह ब्लास्ट कर रहे

Wed, 12 Nov 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
टाउनहाल ​स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व व
विज्ञापन
देवरिया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह ने मंगलवार को टाउनहाल स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता किया। उन्होंने इसमें भाजपा पर वोट चोरी करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि देश मे आतंकी जगह जगह बम ब्लास्ट कर रहे है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट में बहुत से लोग हताहत हुए हैं। इस हादसे में देवरिया जनपद के भलुअनी का युवक के घायल हुआ है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायलों को ईश्वर जल्दी स्वस्थ करें और इस बम ब्लास्ट में जो नहीं रहे उनके परिजनों के प्रति हमारी संवेदना है। उन्होंने कहाकि सरकार वोट चोरी करने के लिए सारे जतन करती है। मगर देश के लोगों की सुरक्षा के लिए कोई व्यवस्था नही है। देश की आंतरिक सुरक्षा पर कोई ध्यान नही। पूरे देश में और दिल्ली के आसपास किलो के भाव आरडीएक्स मिल रहा है। उन्होंने देश की खुफिया एजेंसी और गृह मंत्रालय ब्लास्ट को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहाकि पुलवामा की घटना का आज तक कोई पता नहीं चला। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ''''रोशन'''' आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें