फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौखलाहट में आ चुकी है भाजपा: ओमप्रकाश राजभर

विज्ञापन
विज्ञापन
बौखलाहट में आ चुकी है भाजपा: ओमप्रकाश राजभर
विज्ञापन

गौरीबाजार (देवरिया)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि देवरिया विधानसभा उपचुनाव में जन भागीदारी मोर्चा के निर्दल प्रत्याशी को समर्थन देने से भाजपा बौखलाहट में आ चुकी है। इसके लिए वह सब हर प्रकार के हथकंडे अपना रही है। वह शनिवार को गौरीबाजार के रामपुर चौराहे पर अजय प्रताप उर्फ पिंटू सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2022 में प्रदेश सरकार की बागडोर सुभासपा के हाथ में होगी। दवाई और पढ़ाई मुफ्त कर दिया जाएगा। प्रत्याशी पिंटू सिंह ने कहा कि प्रशासन गैर भाजपा प्रत्याशियों के उत्पीड़न पर उतारू है। मैं किसी से डरता नहीं। जनता तीन नवंबर को मेरे पक्ष में मतदान कर इसका जवाब देगी। सभा को प्रमुख रूप से अनिल सिंह चौहान, राम करन कश्यप, बाबूराम पाल, प्रेमचंद प्रजापति महेंद्र राजभर, पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें