फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भाजपा सरकार अविलंब दे इस्तीफा

Wed, 22 Apr 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक सुभाषचंद्र श्रीवास्तव ने मंगलवार को कहा कि भाजपा सरकार झूठ प्रचारित कर रही है कि महिला आरक्षण विधेयक गिरा है।
विज्ञापन

सच यह है कि परिसीमन से संबंधित 131वां संशोधन विधेयक गिरा है। महिला आरक्षण विधेयक 2023 में सर्वसम्मति से पारित हो चुका है। इसमें समाजवादी पार्टी व कांग्रेस का भी सहयोग रहा है। पूर्व विधायक शहर के एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि देश जानता है कि वर्ष 2023 में महिला आरक्षण विधेयक सर्वसम्मति से पारित हुआ, जो अब अधिनियम बन चुका है। सपा पूरी तरह से महिला आरक्षण के पक्ष में है, वह केवल महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन के खिलाफ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें