भाजपा के नगर मंडल की16 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा
अभयानंद अध्यक्ष और रिंकू बने महामंत्री
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह की संस्तुति पर नगर मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें अभयानंद तिवारी अध्यक्ष और कृष्णानंद सिंह रिंकू महामंत्री बनाए गए। मनोनयन पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
नगर में 16 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अमर सिंह, अशोक सोनकर, नेहा सिंह, नंदनी सोनकर, विनोद वर्मा, बृजेश शर्मा उपाध्यक्ष, विनय मिश्र महामंत्री, अनिता निषाद, परमहंस चौरसिया, आसिफ इकबाल, जनकराजी देवी, चंद्रप्रकाश तिवारी, अर्जुन भारती मंत्री, राजामोहन पांडेय कोषाध्यक्ष बनाए गए। कार्यसमिति में 61 हैं। नंदना वार्ड निर्मल गुप्ता, आजादनगर श्यामसुंदर जायसवाल, पटेल नगर अमर सिंह यादव, जयनगर, तिवारीपुर प्रफुल्ल तिवारी, गौरा रामेश्वर पांडेय, पुराना बरहज में अमरेंद्र सिंह को सेक्टर प्रमुख बनाया गया है। कुश भगत, अमरेंद्र गुप्त, अजीत जायसवाल, शिवसहाय बर्नवाल, तारकेश्वर वर्मा, जितेंद्र सोनी, मदन गुप्ता, छत्रसाल निषाद, नरेश गोयल, डॉ.दर्शना श्रीवास्तव, विश्वनाथ विश्वकर्मा, बृजेश राजभर, जगदीश यादव वरिष्ठ कार्यकर्ता को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। सभी को मिशन 2022 की जिम्मेेदारियां सौंपी गई।