फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता कफ्र्यू

विज्ञापन
हर्ट ऑफ सिटी कहे जाने वाले मालवीय रोड पर रविवार को इस तरह रहा दृश्य। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
घरों में कैद रही दुनिया, सड़कों पर पसरा सन्नाटा
विज्ञापन

महायज्ञ, मांगलिक और अनेक कार्यक्रम किए गए निरस्त, कर्फ्यू जैसा रहा माहौल
46 मिनट में 28 किमी सफर में सलेमपुर-देवरिया मार्ग पर सिर्फ 32 वाहन दिखे
टीवी, इंटरनेट बने साथी, मोबाइल पर एक-दूसरे से जनता कर्फ्यू का ले रहे थे जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोरोना से लड़ाई के खिलाफ रविवार को जनता कर्फ्यू का असर शहर से लेकर गांव तक देखने को मिला। नेता, अफसर और आम लोग घरों में खुद को पैक रखे। इतने देर तक लोगों का साथी टीवी और इंटरनेट रहा। फोन पर संपर्क कर एक दूसरे का हाल-चाल भी लोग पूछ रहे थे।
कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोग सरकार के कदम से कदम मिलाकर चलते दिखे। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और शहर की सड़कें सुनसान रहीं। सलेमपुर से देवरिया तक सर्वाधिक व्यस्त सड़क है। इस सड़क पर रोडवेज को सर्वाधिक आय होती है। रविवार को 46 मिनट में 28 किमी सफर के दौरान 32 वाहन सड़क से गुजरी। इसमें चार एंबुलेंस, एक साइकिल, तीन ट्रक, दो सरकारी वाहन,16 बाइक और अन्य चार पहिया वाहन गुजरे। सड़कों पर सन्नाटा छाया था और चौराहों की दुकानें बंद थी। दूर-दूर तक कोई नजर नहीं आ रहा था। जहां तहां पुलिस पहुंच वाले भ्रमण करते नजर आए। सड़क पर घूमने वाले लोगों को पुलिस रोक रही थी और लोगों को सड़क पर नहीं निकलने का सुझाव दे रही थी। डीएम, एसपी और सभी तहसील के एसडीएम क्षेत्र में घूमते हुए दिखे।
विज्ञापन

अस्पतालों के इमरजेंसी में चौकन्ना नजर आए डॉक्टर
देवरिया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी पर डॉक्टर और कर्मचारी चौकस नजर आए। सीएमओ कार्यालय में सीएमओ और एसीएमओ बैठकर मॉनीटरिंग कर रहे थे। विदेश से आने वाले एक-एक मरीजों की हुई स्क्रीनिंग की रिपोर्ट देख रहे थे। साथ में डब्लूएचओ की टीम भी मौजूद रही। ग्रामीण क्षेत्र के सभी सीएचसी, पीएचसी पर सिर्फ लोगों को इमरजेंसी सेवा ही बहाल रही।
फोटो समाचार
मुंबई से आने वाले यात्रियों की हुई थर्मल स्क्रीनिंग
आधी रात से सदर रेलवे स्टेशन पर जमी रही स्वास्थ्य विभाग की टीम
ट्रेन को पुलिस ने घेरा, स्टेशन पर मची अफरा-तफरी, 246 यात्रियों की हुई जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मुंबई से आने वाले देवरिया रेलवे स्टेशन 246 यात्रियों का थर्मल स्क्रीनिंग स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार की रात की। आधी रात से स्टेशन पर जमी डॉक्टरों की टीम ने मुंबई-छपरा अंत्योदय एक्सप्रेस से आए यात्रियों की चेकिंग की। सभी यात्रियों का टेपरेंचर ठीक मिला। रविवार को डॉक्टरों की टीम रेलवे स्टेशनों पर जमी रही।
मुंबई से आने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि घर को लौट रहे लोग कोरोना वायरस से ग्रसित हो सकते हैं। इसलिए सतर्कता के तौर पर रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों का हेल्थ चेकअप करने के लिए टीम लगाई गई है। रात करीब एक बजे एसीएमओ डॉ. डीबी शाही के नेतृत्व में डॉ. अनीश अहमद, उमेश मिश्रा, घनश्याम यादव, मुरलीधर गुप्ता पहुंचे। ट्रेन करीब तीन बजे भोर में देवरिया रेलवे स्टेशन पर पहुंची। रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ, जीआरपी, सदर एसडीएम दिनेश मिश्र, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्वकर्मी और पुलिस ने ट्रेन को घेर लिया। ट्रेन से देवरिया स्टेशन पर 246 यात्री उतरे। स्टेशन से निकलने वाले सभी रास्ते को बंद कर दिया गया था। कतार में यात्रियों का खड़ा कराकर थर्मल स्क्रीनिंग पांच बजे भोर तक की गई। किसी यात्री में कोई कमी नहीं निकली। रविवार को दादर एक्सप्रेस और मुंबई से आने वाले ट्रेन यात्रियों की जांच के लिए देवरिया सदर के अलावा भटनी, सलेमपुर और लाररोड रेलवे स्टेशन पर डॉक्टर और अफसरों की टीम जमी रही। डीएम अमित किशोर ने बताया कि अभी तक जिले में कोई कोरोना का पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है। संदिग्धों की स्क्रीनिंग की जा रही है। सभी व्यवस्थाएं चौकस हैं।
फोटो समाचार
जनता कर्फ्यू का रुद्रपुर में दिखा पूरा असर
पूरे दिन बंद रहीं दुकानें, सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा
नहीं निकले घरों से लोग, वायरस को मात देने को दिखाई एकजुटता
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर/पकड़ी बाजार/मदनपुर/एकौना। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री के जनता कर्फ्यू के आह्वान का पूरा असर रुद्रपुर और ग्रामीण क्षेत्रों में दिखा। पूरे दिन सभी दुकानें बंद रहीं। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सड़क पर प्रशासन और पुलिस के लोग ही दिखे।
रविवार को छह बजे तक सड़क पर टहलने वाले लोग ही दिखे। सात बजे तक नगर की सड़कों पर दूध और अखबार बेचने वालों की साइकिलें चलीं। इसके बाद सन्नाटा पसर गया। नगर के प्रमुख चौराहे, खजुहा चौराहा, बस स्टेशन, जामुनी, पुराना चौक, आदर्श चौराहा, इमामबाड़ा पर सुनसान रहा। पौराणिक तीर्थ स्थल दुग्धेश्वरनाथ मंदिर सहित क्षेत्र के सभी मंदिरों पर सुबह भगवान का पूजन-अर्चन करने के बाद भक्तों के लिए कपाट बंद हो गए। एसडीएम ओमप्रकाश और सीओ अंबिका प्रसाद पुलिस के साथ पूरे दिन गश्त करते नजर आए। उन्होंने सीएचसी के अलावा प्राइवेट अस्पतालों में बंद आइसोलेशन वार्ड का जायजा लिया। पकड़ी बाजार चौराहे पर बंदी का असर दिखा। लोग कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने घरों में चुपचाप पड़े रहे। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने कोरोना वायरस के खिलाफ स्वच्छता पर एकजुटता दिखाई। मदनपुर मुस्लिम बाहुल्य इलाके में जनता कर्फ्यू सफल रहा। लोगों ने दुकानें बंद कर रखीं। एकौना के पचलड़ी, नरायनपुर चौराहे और रामलक्षन में बंदी का असर दिखा। एकौना, रुद्रपुर, मदनपुर पुलिस क्षेत्र में गश्त करती रही। ग्रामीणों क्षेत्रों में प्रधानों ने आबादी में छिड़काव कराने के बाद लोगों में साबुन बांटा।
फोटो समाचार
बरहज में जनता कर्फ्यू में घरों में दुबके रहे लोग
घरों के सामने शंख और थाली बजाकर बढ़ा रहे थे हौसला
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जनता कर्फ्यू के समर्थन में सभी लोग अपने घरों में कैद रहे। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सन्नाटा पसरा रहा। जबकि सड़कों पर इक्का-दुक्का दिख रहे लोग भी मास्क लगाए हुए थे।
रविवार को सुबह से ही लोग जनता कर्फ्यू का पालन करते मिले। पुलिस प्रशासन की गाड़ी सड़कों, चौराहों पर जगह-जगह तैनात रही। लोग अपनी-अपनी प्रतिष्ठानें बंद किए थे। पूरे दिन कर्फ्यू का असर रहा। एसडीएम डॉ. गजेंद्र बहादुर सिंह, सीओ दिनेश सिंह, तहसीलदार वंशराज राम, प्रभारी थानाध्यक्ष रामप्रकाश राय, इंस्पेक्टर मदनपुर श्याम लाल यादव, एसओ भलुअनी राजेश कुमार सिंह नजर बनाए हुए थे। कपरवार, भलुअनी, मगहरा, करुअना, पैना, सोनाड़ी, बरांव, करायल, महेन आदि जगहों पर पुलिस सतर्क रही। जगह-जगह लोग घरों पर शंखनाद और थाली आदि बजाकर कोरोना को हराने के लिए एक-दूसरे का हौसला बढ़ा रहे थे। वहीं, आलाधिकारी लोगों से बराबर अपील करते हुए ऐहतियात बरतने को कह रहे थे।
मंदिरों और नदी घाट पर भी पसरा रहा सन्नाटा
बरहज। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोग जनता कर्फ्यू का पालन कर रहे थे। इससे लोग अपने घरों में कैद रहकर वायरस को हराने में जुटे थे। रविवार को सरयू घाट पर पूजा-अर्चन के लिए उमड़ने वाली भीड़ गायब मिली। जबकि महेन शिव मंदिर, कटइलवा सोनावे मंदिर आदि धर्मस्थलियों पर मंदिर के कपाट तो खुले थे। लेकिन एक भी श्रद्धालु पूजा-अर्चन के लिए नहीं पहुंचे थे।
फोटो समाचार
गांव से लेकर शहर तक पसरा रहा सन्नाता
बस स्टेशन व रेलवे स्टेशन पर दिखे कुछ यात्री
सीएचसी व तहसील के समीप खुली रही दवा की दो दुकान
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। कोरोना वायरस को लेकर पीएम की अपील का गांव से लेकर शहर तक असर पड़ा। रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन पर कुछ यात्री अपने घरों को जाने के लिए दिखे। बाकी जगहों पर सन्नाटा पसरा रहा। कृषक व लिच्छवी एक्सप्रेस को छोड़कर कोई भी ट्रेन नहीं चली।
कोरोना वायरस को लेकर पीएम की अपील का असर नगर समेत गांव की गलियों में भी पड़ा। रेलवे स्टेशन पर कृषक एक्सप्रेस व लिच्छवी के आने कुछ यात्री स्टेशन पर उतरने के बाद घर जाने के लिए वाहन के आने की इंतजारी कर रहे थे। बस स्टेशन पर दो बिहार के यात्री मिले। ये बिहार प्रांत के सीवान जिले के अशरफ गांव निवासी रामकांत पांडेय व मुराद अली दुबई से लौटे थे। उन्होंने बताया कि दस घंटे तक दिल्ली एअरपोर्ट पर रोक कर जांच की गई। इसमें निगेटिव पाए जाने पर हाथ पर मुहर लगाकर भेजा गया है। घर से सवारी आने का बस स्टेशन पर इंतजार कर रहे थे। गांधी चौक, स्टेशन रोड, तहसील रोड, अस्पताल, देवरिया मार्ग, सोहनाग रोड समेत सभी सड़कों पर सन्नाता पसरा था। इक्का-दुक्का बाइक आती दिखीं। सांसद रविंद्र कुशवाहा के आवास पर सन्नाटा पसरा था। विधायक काली प्रसाद अपने गांव मौजूद रहे। सीएचसी गेट पर व तहसील के समीप केवल दवा की दुकानें खुली मिलीं। लोग अपने घरों में दुबके रहे। गांधी चौक, रेलवे गेट, अस्पताल गेट पर पुलिस लगी रही।
फोटो समाचार
ग्रामीण इलाकों में भी सुनसान रहा सड़क व बंद रही दुकानें
मईल/पड़रीबाजार/लाररोड/रेवली/पिंडी/भागलपुर। कोरोना वायरस को लेकर रविवार को ग्रामीण इलाकों में दुकानें बंद रहीं। सड़कें सुनसान रहीं। पड़री बाजार, चेरो चौराहा, मईल, भागलपुर, लाररोड, रेवली, पिंडी, मेहरौना घाट, चनुकी लार भटनी, घांटी बाजार में लोग घरों में दुबके रहे। लोग टीवी, मोबाइल व ह्वाट्सएप के जरिए समय काटते रहे। मेहरौनाघाट में सड़क पर ट्रकें खड़ी रहीं। पेट्रोल पंप बंद रहे। कोहरा के सर्वेश्वर धाम में चल रहा यज्ञ कोरोना वायरस के बचाव के लिए स्थगित रहा। यज्ञ पंडाल सुनसान रहा।
मेहरौना बॉर्डर से जनता कर्फ्यू के बाद भी फर्राटा भर रहे थे वाहन
मेहरौनाघाट। लार थाना क्षेत्र के मेहरौना बॉर्डर पर पुलिस कर्मी तैनात तो थे लेकिन वाहनों की कतार रुकने का नाम नही ले रही थी। वहां देख ये नहीं लग रहा था कि आज जनता कर्फ्यू है। बिहार की गाड़ी फर्राटा भरते हुए यूपी में प्रवेश कर रही थी। लोगों की भीड़ तो देखने को नहीं मिली लेकिन पुलिस की बड़ी लापरवाही देखने को मिली। सड़क पर केवल बड़े वाहनों का जमावड़ा लगा था । प्रशासन मौन था। लेकिन इस बात की जानकारी किसी ने उच्चधिकारियों को दे दी। उसके बाद मेहरौना बार्डर स्थित चौकी पर सलेमपुर के सीओ वरुण मिश्र पहुंचे और चौकी इंचार्ज को फटकार लगाते हुए बॉर्डर को बैरिकेडिंग कर आने जाने वाले वाहनों को रोकने का आदेश दिए। उसके बाद रोड पर ट्रक लगा चालक उसी में आराम फरमाने लग गए। चौकी इंचार्ज योगेंद्र यादव ने बताया कि सीओ साहब आये थे बैैरिकेडिंग कर सभी वाहनों को रोकने के निर्देश दिए हैं। वहीं, बिहार के श्रीकरपुर चेकपोस्ट पर गुठनी पुलिस मुस्तैद रही। गुठनी चौराहा, तेनुआ मोड़ की सभी दुकानें बंद रहीं। रोड पर सन्नाटा पसरा रहा। सभी लोग अपने परिवार के साथ अपने घर में कैद रहे।
सीएचसी लार में दो संदिग्ध युवकों का हुआ परीक्षण
लार। नगर के मुख्य बाजार, सराफा रोड, बस स्टैंड, लक्खु मोड़, पिपरा चौराहा, चनुकी मोड़, सब्जी मंडी की सड़कें बिल्कुल खाली दिखीं। लार सीएचसी की स्वास्थ्य टीम सैनिटाइज एम्बुलेंस के साथ मुस्तैद रही । यहां मुंबई से आए दो संदिग्ध युवकों का टीम ने घंटों परीक्षण किया। युवक सर्दी जुकाम और बुखार से पीड़ित थे। लार थाना के प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी मयफोर्स मुस्तैद रहे। पुलिस ने बाजार में घूम रहे कुछ युवकों को खदेड़ दिया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि जनता ने कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए सहयोग किया है। सभी लोग अपने घरों में दुबके रहे।
पीएम के आह्वान को सलाम पर पेट का सवाल भी है साहब
देवरिया। साहब महामारी का भय और पीएम नरेंद्र मोदी के अह्वान का फिक्र हमे भी है, लेकिन क्या बताए पेट की आग बुझाने की मजबूरी भी है। सुनसान माहौल के बीच दरवाजे पर कुम्हार मिट्टी का बर्तन गढ़ने में जहां मशगूल दिखे, वहीं कोतवाली रोड में एक बांसफोड़ मच्छरदानी का डंडा बनाते नजर आया। दोनों की मजबूरी एक जैसी रही।
जनता कर्फ्यू का असर गांव से लेकर शहर तक दिखा। देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर अहिल्यापुर गांव के पास सड़क के किनारे एक झोपड़ी के बाहर युवक मिट्टी का बर्तन बनाने में मशगूल दिखा। पड़ोसी युवक भी यही काम कर रहा था। झोपड़ी में महिलाएं एक पास बैठकर आपस में कोरोना वायरस को नवकी बीमारी बताते हुए चर्चाएं कर रही थीं। कुम्हार अनूप ने बताया कि पीएम के आह्वान का मुझे फिक्र है। इस लिए आज मिट्टी का बर्तन बेचने गांवों में नहीं गया हूं। घर पर चुप चाप बैठकर क्या करता, इस लिए मिट्टी का बर्तन तैयार कर रहा हूं, क्योंकि इसी काम से अपना और परिवार का पेट भी पलता है। दस मिनट के बातचीत के दौरान एक मिनट भी अपना काम अनूप ने बंद किया। शहर के कोतवाली रोड में पॉलिथीन के नीचे गुजर बसर करने वाले बांसफोड़ भी अपने काम में
विज्ञापन

फोटो समाचार
एडीएम व एसडीएम ने किया सीएचसी का निरीक्षण
सलेमपुर। एडीएम उमेश कुमार मंगला व एसडीएम संजीव कुमार यादव ने रविवार को सीएचसी का निरीक्षण किया। कोराना वायरस से बचाव के लिए सफाई सतर्कता बरतने को कहा। बाहर से आए ब्लॉक के डोल छपरा गांव के रहने वाले एक शख्स के घर डॉक्टरों की टीम भेज कर जांच कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर डॉक्टर, फार्मासिस्ट व वार्ड ब्वॉय मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें