फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में मनाया पार्टी का स्थापना दिवस, लगाया झंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
घरों में मनाया पार्टी का स्थापना दिवस, लगाया झंडा
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय और श्याम प्रसाद मुखर्जी चित्र पर किया माल्यार्पण
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोरोना महामारी के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने आवास पर 40वां स्थापना दिवस सोमवार को मनाया। पं. दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर अपने घरों पर नया झंडा लगाया। कोरोना महामारी के चलते लॉक डाउन की वजह से भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह औराचौरी पार्टी कार्यालय अकेले पहुंचे। पं. दीनदयाल उपाध्याय और श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पार्टी कार्यालय पर भाजपा का झंडा लगाया।
उन्होंने बताया कि भाजपा की स्थापना जिस उद्देश्य से किया गया था वह मूर्त रूप ले रहा है। अंतिम व्यक्ति के उत्थान और भले के लिए बनी भाजपा और उसके कार्यकर्ता अपने काम को ईमानदारी से कर समाज की सेवा कर रहे हैं। सभी कार्यकर्ता कम से कम 100 रुपये पीएम केयर फंड में दे और 40 लोगों से आग्रह कर दिलवाए। कोरोना से जुड़ी जानकारी के लिए कार्यकर्ताओं ने आरोग्य सेतु एप भी लोगों को डाउनलोड कराने का काम आज स्थापना दिवस से शुरू कर दिया है। सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा, विधायक काली प्रसाद, विधायक जनमेजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष मारकंडेय शाही, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार दूबे, निशिरंजन तिवारी, विजय बहादुर दूबे, पूर्व उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, अजय शाही, प्रेम नारायण गुप्ता, उषा पासवान, संजय सिंह, जयनाथ कुशवाहा, अजय दूबे, अरुण सिंह, संतोष त्रिगुणायक, श्रीनिवास मणि, प्रमोद शाही, रमेश सिंह, रामशीष प्रसाद, हेमंत मिश्रा, महेश मणि, निर्मला गौतम, अभिषेक जायसवाल, अम्बिकेश पाण्डेय, सतेन्द्र मणि, अजय उपाध्याय, विष्णुकांत तिवारी, दुर्गेश पाण्डेय, नवीन सिंह, रामदास मिश्रा, शिवकुमार राजभर, धनुषधारी मणि, रामाज्ञा चौहान, संजय तिवारी, भारती शर्मा, विन्देश पांडेय, अमरनाथ सिंह,पवन मिश्रा आदि ने अपने-अपने घरों पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया ।
विज्ञापन

अपने संकल्प को पूरा कर रही भाजपा: रमापति
देवरिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल करते हुए सोमवार को विभिंन कार्यालयों पर पार्टी का 40वां स्थापना दिवस मनाया। सदर सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि आज ही के दिन छह अप्रैल 1980 में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की गई। भाजपा ने जिस संकल्प के साथ जन्म लिया था आज वो सारे संकल्प कार्यकर्ता पूर्ण करने में लगे हुए हैं। पार्टी की पंच निष्ठा है, राष्ट्रवाद, जनतंत्र में आस्था, गांधीवादी समाजवाद, मूल्यों की राजनीति एवं सर्वधर्म समभाव है। इसी मूल मंत्र पर पार्टी के कार्यकर्ता एकात्म मानववाद को आत्मसात करते हुए, उसे राष्ट्रीय दर्शन के रूप में स्वीकार कर देश हित में भारत को विश्व गुरु बनाने के तरफ अग्रसर हैं। जिन बिंदुओं को लेकर, लक्ष्य को लेकर जनसंघ और भाजपा ने यात्रा शुरू की आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा हो रहा है।
विज्ञापन

पार्टी के स्थापना दिवस पर गरीबों के मदद का संकल्प लिया
रामपुर कारखाना। भाजपा नेता रमेश सिंह ने सोमवार को डूमरी गांव में पार्टी के स्थापना दिवस पर पं. दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने गरीबों में मोदी किट भी वितरित कर आसपास के आठ गांव के लोगों को विशेष मदद पहुंचाने का संकल्प भी लिया। पहले दिन पचास गरीबों के बीच मोदी किट का वितरित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें