फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भाजपा उम्मीदवार उदयभान को मिला जीत का प्रमाणपत्र

Sat, 24 Jan 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विधायक जयप्रकाश निषाद के साथ बीडीओ से प्रमाण पत्र लेते एलडीबी के शाखा प्रतिनिधि उदयभान सिंह फो
विज्ञापन
रुद्रपुर। उत्तर प्रदेश भूमि विकास बैंक के शाखा प्रतिनिधि के चुनाव में हुई गहमागहमी के बाद आखिरकार भाजपा उम्मीदवार उदयभान सिंह को शुक्रवार को जीत का प्रमाणपत्र मिल गया। वह पूर्व मंत्री और विधायक जयप्रकाश निषाद के साथ प्रमाण पत्र लेने बीडीओ कार्यालय पहुंचे। बीडीओ एजाज अहमद ने उन्हें जीत का सर्टिफिकेट दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने निर्वाचित शाखा प्रतिनिधि का माला पहनकर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं में जीत की मिठाई बांटी गई। शाखा प्रतिनिधि के चुनाव के लिए बीडीओ को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था।
बीते मंगलवार को नामांकन की तिथि निर्धारित की गई थी।
नामांकन के दिन भाजपा के कार्यकर्ता अरविंद शुक्ला ने ब्लॉक मुख्यालय पर उन्हें नामांकन प्रक्रिया से वंचित करने का आरोप लगाया था। इस कारण उत्तर प्रदेश भूमि विकास बैंक का चुनाव जिले में चर्चा का विषय बना था।
विज्ञापन

इस संबंध में बीडीओ एजाज अहमद ने बताया कि मंगलवार को दो पर्चे की बिक्री हुई थी। जनार्दन तिवारी और उदयभान सिंह ने पर्चा खरीदा था लेकिन केवल उदयभान सिंह का ही एक पर्चा दाखिल हुआ। इसलिए उदयभान सिंह को निर्विरोध शाखा प्रतिनिधि निर्वाचित घोषित किया जा रहा है।
इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन सुभाष चंद्र मद्धेशिया, रमेश सिंह, जितेंद्र गुप्ता, महेश मणि, कर्मवीर सिंह सोलंकी, सुनील गुप्ता, केके सिंह, जनार्दन तिवारी, राम सुधारे पासवान, अनिरुद्ध माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें