फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू : जांच के लिए भेजे 17 नमूने

Fri, 16 May 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। गोरखपुर चिड़ियाघर में शेर की मौत के बाद बर्ड फ्लू को लेकर जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। ब्लाॅकों में रैपिड रिस्पांस टीमें सक्रिय हो गई हैं। अब तक 85 पोल्ट्री फार्मों का निरीक्षण कर चुकी हैं।
गोशाला और पोल्ट्री फार्म को सैनिटाइज किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को आठ गोशाला को सैनिटाइज कराया गया। पोल्ट्री फार्म मालिक भी इस कार्य में जुट गए हैं। जिले से 17 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। बायो सिक्योरिटी पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए जा रहे हैं। हालांकि, अब तक बर्ड फ्लू का एक भी केस नहीं मिला है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने वन विभाग को अधिक संख्या में पक्षियों की मौत होने पर तत्काल जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। उधर, बर्ड फ्लू से निपटने के लिए जिले में तैयारी कर ली गई है। सभी 26 पशु अस्पतालों के डॉक्टर और कर्मचारी भ्रमण कर पोल्ट्री फार्म और पशु पालकों को जागरूक कर रहे हैं।
साथ ही, बचाव के बारे में जानकारी दे रहे हैं। फिजिकल सर्विलांस टीम भी एक्टिव हो गई। जीरो सर्विलांस के तहत नोज, क्लोएकल तथा ब्लड सीरम के नमूने लिए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को पांच नमूने जांच के लिए भेजे गए, जबकि 12 नमूने बुधवार को भेजे गए थे। गोशाला भैंसा, पिपराचंद्रभान सहित आठ गोशाला को सैनिटाइज किया गया है।
रुद्रपुर क्षेत्र के पशु चिकित्सालय के वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरडी राम ने तारासारा गांव में 60 हजार की क्षमता वाले सुरेश सिंह के पोल्ट्री फार्म की जांच की और जांच के लिए नमूने लिए। कंहौली गांव में सुरजीत सिंह के पोल्ट्री फार्म से भी नमूने लिए गए। इन फार्म में नियमित टीकाकरण चल रहा है। मीट-मुर्गा के दुकानों की जांच भी हो रही हैं। दुकानदारों को सफाई व्यवस्था ठीक रखने सहित सभी नियमों का पालन करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
बरहज क्षेत्र में डॉ. कंचनलता कुशवाहा, डॉ. अशोक पांडेय ने नगर के अलावा पैना, धौला पंडित और महेन में मुर्गी फार्म और पशु पालकों से साफ-सफाई रखते हुए सैनिटाइजेशन कराने के निर्देश दिए गए हैँ। भागलपुर पशु अस्पताल के डॉ. रामश्याम सिंह ने क्षेत्र के पोल्ट्री फार्मों से पांच सिरम, पांच क्लोयकल सैंपल, पांच नेजल सैंपल जांच के लिए लिया।
पशु अस्पताल सलेमपुर के तहत सोहनाग धाम, पड़री बाजार, पुरैना में अस्पताल संचालित होता है। गौशाला के अलावा पोल्ट्री फार्म की सफाई व्यवस्था की जांच कर नमूने लिए जा रहे हैं। डॉ. वेद प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में कई गांवों से गोशाला और पशु पालकों के पशुओं का सैंपल लिया गया। तरकुलवा के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. उदयभान वरुण के नेतृत्व में टीम ने सोंहुला रामनगर के गोवंश आश्रय स्थल पर पहुंचकर साफ-सफाई की जानकारी ली और वहां तैनात कर्मचारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

उधर तरकुलवा, कनकपुरा, जामुनी, नारायणपुर, खैराट, कौलाचक आदि गांवों में पोल्ट्री फार्मों से सैंपल लिया गया। राजकीय पशु अस्पताल भाटपाररानी के तहत अकटही, भेड़ा पाकड़, बनकटा में भी सेंटर संचालित होते हैं। गौशाला के अलावा पोल्ट्री फार्म की सफाई व्यवस्था की जांच कर नमूने लिए जा रहे हैं। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुशील कुमार के नेतृत्व में कई गांवों से गोशाला, पशु पालकों, पोल्ट्री फार्मों से सैंपल लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें