फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

Tue, 07 Jul 2026 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के भीखमपुर रोड पर लाहिलपार गांव के पास सोमवार को सड़क हादसे में बाइक सवार 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया। हादसे के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, तरकुलवा थाना क्षेत्र के गुद्दीजोर गांव निवासी सोनू प्रसाद गांव के अनूप प्रसाद के साथ बाइक से देवरिया जा रहे थे। लाहिल पार गांव के पास सोनूघाट की ओर जा रहे ट्रेलर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि सोनू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अनूप घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। घायल को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया। सोनू तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां राजपति देवी सहित परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

एसओ दीपक सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है, जबकि दूसरा घायल है। ट्रेलर को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें