फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाइक सवार मनबढ़ों ने चाचा-भतीजा को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। नगर स्थित ब्लॉक के निकट बाइक सवार करीब एक दर्जन मनबढ़ों ने पुराना बरहज निवासी चाचा-भतीजा को मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट से चौराहे पर अफरातफरी मच गई। लोग बाइक सवार मनबढ़ों को रफ्तार गैंग से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं पुलिस ने विजय विश्वकर्मा की तहरीर पर 10 अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

ब्लाॅक के निकट चौराहे पर चाचा-भतीजा किसी काम से आये हुए थे। लोगों के अनुसार इसी बीच करीब एक दर्जन बाइक से मनबढ़ वहां पहुंच गए। दोनों जब तक कुछ समझ पाते, मनबढ़ उन्हें घेर कर मारने-पीटने लगे। बताया जा रहा है कि मनबढ़ों से घिरे चाचा-भतीजा दोनों मदद की गुहार लगा रहे थे। किसी ने भी बचाव के लिए हिम्मत नहीं दिखाई। मारपीट को लोग पुरानी रंजिश से जोड़कर भी देख रहे हैं। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि 10 अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। दोषी बख्शे नहीं जायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें