फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत, पति घायल

Thu, 01 Jan 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
चनुकी। सिकंदरपुर से लार के सड़कड़ा आते समय रास्ते में ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा महिला के पति घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दिया तथा घायल को अस्पताल भिजवाया। महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद देर रात घर पहुंचा जहां कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सिंकदरपुर निवासी प्रमोद बर्नवाल लार थाना क्षेत्र के सड़कड़ा गांव के सामने कबाड़ की दुकान किया है तथा मकान बनवाकर पूरे परिवार के साथ रहता है। सोमवार को वह अपनी पत्नी पूनम देवी (48) वर्ष को लेकर सिकंदरपुर गया था। वहां से वापस आते समय नवानगर के समीप बाइक से उनकी पत्नी नीचे गिर गई उसके बाद पीछे से रही एक ट्रेलर की चपेट में आ गई जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। बाइक चालक पति घायल हो गए ।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। मंगलवार की देर रात पोस्टमार्टम के बाद शव सड़कड़ा पहुंचा जहां कोहराम मच गया। मृतक पूनम का बेटा विशाल और बेटियां अंकिता, अदिति व सत्या का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटी सत्या की शादी नौ मार्च 2026 को तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें