चनुकी। लार कस्बा के बाईपास मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। बाइक पर सवार दूसरा युवक घायल हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस घायल को सीएचसी पहुंचाई। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
सलेमपुर थाना क्षेत्र के बंशीपार निवासी राजीव यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव (30 वर्ष) अपने गांव के अपने दोस्त अनुराग पुत्र छोटेलाल यादव को साथ लार थाना क्षेत्र के रुचापार अपने ससुराल आए थे। रात लगभग 8:30 बजे ससुराल से निकल कर वापस गांव जा रहे थे। वह अभी लार बाईपास मार्ग पर एक मैरेज हाल के पास पहुंचे थे कि एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिसके चलते राजीव की मौके पर मौत हो गई। जबकि अनुराग यादव घायल घायल हो गए। आसपास के लोगों पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया।
जहां डाक्टरों ने देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह बताया कि घायल को शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल का इलाज देवरिया मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। संवाद