फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दुर्घटना में घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत

Wed, 11 Jun 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनूघाट। भलुअनी थाना क्षेत्र के बारीपुर मंदिर चौराहे पर ईंट-भट्ठे के पास ट्रक की चपेट में आने से घायल युवक की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर घर पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

खुखुंदू थाना क्षेत्र के सुबिखर निवासी राम बेलास तिवारी उर्फ नन्हे (42) पुत्र स्व. रविंद्र तिवारी किसी जरूरी कार्य से सोमवार की सुबह बाइक से भलुअनी गए थे। वहां से लौट रहे थे। भलुअनी थाना क्षेत्र के बारीपुर ईंट-भट्ठे के सामने पहुंचे थे कि देवरिया की तरफ से जा रहे ट्रक से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें