फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: टैंकर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 13 Feb 2026 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बखरा। गोरखपुर-देवरिया मुख्यमार्ग पर देवगांव शिवमंदिर के समीप बुधवार की देर रात टर्न लेते समय तेज रफ्तार टैंकर की चपेट में आने से पथरदेवा के मस्जिदिया निवासी बाइक सवार हसमुद्दीन की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पथरदेवा के मस्जिदिया गांव निवासी हसमुद्दीन (32) वर्ष पुत्र खलील उसरा बाजार स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ परिवार सहित देवरिया में किराए के मकान में रहता था।
बुधवार को वह किसी काम से चौरीचौरा गया था। देर रात 11 बजे के आसपास वह बाइक से अपने घर जा रहा था। इस दौरान गौरी बाजार में किसी से मिलने के लिए देवगांव हनुमान मंदिर के समीप लेन बदलने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच गोरखपुर की ओर से तेज रफ्तार आ रहे एक टैंकर की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

तेज रफ्तार टैंकर की ठोकर से वह बाइक से गिरकर टैंकर के पहिए के नीचे आ गया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें